खबर वर्ल्ड न्यूज-भाटापारा। घर के दूसरी मंजिल से गिरने से गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को भाटापारा से जबलपुर गए मायके वालों ने छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये हादसा नहीं हत्या है। ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, भाटापारा में रहने वाली अनमोल आहूजा (27) की शादी गढ़ा पचमठा में रहने वाले विपुल आहूजा के साथ हुई थी। गुरुवार को उसे अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। पति ने घर की दूसरी मंजिल से गिरने की बात बताई। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर अनमोल की मां, भाई समेत परिवार के दूसरे सदस्य जबलपुर पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में बेटी को धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है।
लंबे समय से प्रताड़नाअनमोल के भाई और मां ने आरोप लगाया कि उसे लबे समय से दहेज और दूसरी चीजों के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस को भी यही बयान देते हुए ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि अनमोल आत्महत्या नहीं कर सकती। जिस तरह से घटना हुई है, वह हादसा नहीं है। उसे पक्के तौर पर धक्का देकर नीचे गिराया गया है। निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मृतिका के भाई भावेश खत्री ने बताया कि रात में अनमोल से विवाद करते हुए उसे प्रताड़ित किया गया था। उसने यह बात मां को बताई थी, तो उसे समझाने की कोशिश की। उसके बाद विपुल का फोन आया था। वह उन्हें ही भला बुरा कहने लगा। इसके बाद फोन काट दिया। फिर देर रात विपुल ने अनमोल के छत से गिरने और मामूली चोट लगने की बात बताई। लेकिन जब यहां पहुंचे तो अनमोल की लाश मिली।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


