खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार आज शनिवार काे तीसरे दिन भी जारी है। नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने 45 लाख के इनामी नक्सली भास्कर को ढेर करने के बाद आज 2 और नक्सलियाें को ढेर कर दिया गया है, वहीं इनके शव के साथ ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। अब तक इस अभियान में दो शीर्ष नक्सली कैडर गौतम उर्फ सुधाकर एवं भास्कर उर्फ माइलारापु अडेल्लु सहित कुल चार नक्सली मारे जा चुके हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने 2 और नक्सलियाें सहित अब तक कुल 4 नक्सलियाें के मारे जाने की पुष्टि की है।
गाैरतलब है कि बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में 5 जून 2025 को 1 करोड़ के इनामी केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर एवं 6 जून 2025 को 45 लाख के इनामी भास्कर को मार गिराया। मौके से शव के साथ एके-47 राइफल सहित अन्य विस्फोटक, हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए थे। इसके अलावा 7 जून 2025 को दो अन्य नक्सली भी इस कार्रवाई में ढेर किए गए हैं। जिनकी शिनाख्तगी नही हुई है, इस अभियान में दो शीर्ष नक्सली कैडर सहित कुल चार नक्सली मारे जा चुके हैं। इन कामयाबियों से सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा है, वहीं नक्सल संगठनों को गहरा झटका लगा है। वहीं सुरक्षा एजेंसियाें का दावा है कि अभी भी 8 शीर्ष नक्सली बस्तर के जंगल में छिपे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
जवानों ने पिछले एक पखवाड़े में अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सली संगठन के शीर्ष कैडर के कुख्यात नक्सली सरगना नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू और फिर इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आइटीआर) के जंगल में क्रांतिकारी राजनीतिक स्कूल (रिपोस) के प्रभारी सुधाकर को मार गिराया है। साथ ही तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य और मंचेरियल कोमाराम भीम (एमकेबी) सचिव भास्कर उर्फ माइलारापु अडेल्लु को भी मार गिराया है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार



