खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोण्डा ब्लॉक अंर्तगत ग्राम अरनपुर में आज शुक्रवार काे आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीडि़त परिवारों के लिए एक दिवसीय पुनर्वास सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 280 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी गोवर्धन प्रसाद साहू, उप संचालक संतोष टोप्पो सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान लाभार्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, बस पास, नरेगा जॉब कार्ड, सामाजिक पेंशन, पीएम आवास, बैंक खाता, स्वयं सहायता समूह से जोड़ना, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, कौशल विकास प्रशिक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि और वन अधिकार पट्टा जैसी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। यह शिविर राज्य शासन की नक्सली प्रभावित पुनर्वास नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज की मुख्यधारा से कटे लोगों को समावेशी विकास से जोड़ना है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


