खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने, बीएलओ एप्प एवं ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न फॉर्मों के निराकरण के संबंध में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का तहसीलवार दो दिवसीय प्रशिक्षण संयुक्त जिला कार्यालय (शंकनी) के सभाकक्ष में आज शुक्रवार काे आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा द्वारा की गई । कार्यक्रम में जिले के सहायक प्रोग्रामर एवं उनके सहायक द्वारा बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में यह बताया गया कि कई बार ऐसे मतदाता जिनका नाम तो सूची में होता है, लेकिन उनका फोटो उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसे देखते हुए बीएलओ को अपने कार्यों का पूर्ण निर्वहन करते हुए सावधानी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नए हितग्राहियों के नाम जोड़ने के लिए आईडी दस्तावेजों के साथ आवश्यक फार्मों के उपयोग, विशेष रूप से फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कार्य की प्रक्रिया, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फार्म प्रोसेसिंग की जानकारी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को दी गई।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


