खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गुजरात स्टेट से केमिकल युक्त डीजल लाकर स्थानीय ट्रकों में डीजल बिक्री का कार्य किया जा रहा था, इसके विरोध में आज गुरूवार काे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अवैध डीजल का अस्थाई केंद्र कोड़ेजुंग चौक पहुंचकर अवैध डीजल बिक्री को बंद करवाकर प्रशासन को इसकी सूचना देकर युवक कांग्रेस ने एनएच पर चक्का जाम किया चक्का जाम की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और अवैध केमिकल युक्त डीजल विक्रय करने वाले 2 टैंकर 2 लोडर मीटर की वाहनाें को जप्त किया गया।
कांग्रेस पार्षद सचिव पंकज राज वाधवानी ने बताया कि अवैध रूप से डीजल विक्रय का कार्य विगत 3 महीने से कांकेर में किया जा रहा है, इसकी जानकारी आस-पास के रहवासी एवं पेट्रोल पंप के संचालकों द्वारा प्राप्ति हुई। ठेकेदार राहुल 40 हजार लीटर छमता की गाड़ीयों में अवैध रूप से डीजल मंगवाकर उससे छोटे डोंगर माइंस से निकलने वाली वाहनों में स्वयं की 12 हजार लीटर के टैंकर से बाजार भाव से कुछ कम दर में विक्रय करने का कार्य कर रहा है।
उन्हाेने बताया कि उक्त डीजल बहुत ही खराब किस्म का प्रतीत होता है, जिससे आस-पास पेट्रोल पंप संचालकों व ट्रक मालिकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिस अवैध कार्य प्रणाली से ठेकेदार राहुल डीजल का एक टैंकर से दूसरे टैंकर में स्थानांतर कर रहा है। राहुल सिंघल के पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस एवं 5 लीटर जार प्रमाण पत्र, फूड लाइसेंस, फायर का प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कार्यालय नियंत्रक विधिक माप विज्ञान सत्यापन पत्र, ग्राम पंचायत अनापत्ति पत्र न होने के बावजूद वह डीजल का विक्रय कर रहा है। यह क्षेत्र के लिए अत्यंत खतरनाक है, जिसके कारण क्षेत्र में कभी भी आगजनी एवं टैंकर के विस्फोट होने का खतरा बना हुआ।
उक्त विरोध प्रदर्शन में पार्षद पंकज राज वाधवानी, राजेंद्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष शोएब अहमद, जिला उपाध्यक्ष सत्यार्थ करायत, जिला उपाध्यक्ष सुरेशनाग, कांकेर विधानसभा अध्यक्ष खोमेंद्र ऊईके, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश चमन साहू भानुप्रतापपुर के विधानसभा अध्यक्ष आकाश यद, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुमितराय, युकां कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष अर्जुन देवांगन, एनएसयूआई के नेता तारस सिंन्हा, पार्षद चंद्रलोक सिंह ठाकुर, वरिष्ठ युवा नेता शेष गजभिए, अमन गायकवाड, नरेश तुलावी, बसंत साहू, मनीष दिपक, आदि सैकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


