खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी श्यामलाल सेन उम्र 53 वर्ष ने 13 साल की मासूम बच्ची का शारीरिक शोषण किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी श्यामलाल सेन ने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन अनाचार किया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल सेन को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है, और लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पास्काे एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्हाेने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


