खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक अंर्तगत ग्राम तुंगापाल निवासी बुजुर्ग महिला आसमती उम्र 55 वर्ष घर से कुछ दूरी पर जंगल में बोड़ा निकालने के लिए गई हुई थी, वहीं जंगल में एक मादा भालू अपने 3 बच्चों के साथ माैजूद थी, इस दाैरान बुजुर्ग महिला काे अकेले देखकर वन्य प्राणी मादा भालू ने उस पर हमला कर भाग गई, जिसके बाद घायल बुजुर्ग महिला खून से लथपथ अपने घर पंहुचने पर, परिजनाें ने उसे उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती करवाया है।
घायल बुजुर्ग महिला आसमती ने बताया कि घर से कुछ दूरी में स्थित जंगल मे बोड़ा बिनने के लिए गई हुई थी, जहां से वापस लौटने के दौरान आसमती ने देखा कि एक मादा भालू अपने 3 बच्चों को लेकर जंगल मे जा रही थी। इसी दाैरान मादा भालू ने बुजुर्ग महिला को देखकर हमला कर दिया, इस दौरान भालू ने महिला के जांघ में काट कर भाग गई, बुजुर्ग महिला अकेले होने के कारण खून से लथ-पथ होकर वापस घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके तत्कल बाद घायल महिला को पहले बकावंड के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से महिला को बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


