खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बालगृह जगदलपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर बाल कल्याण समिति द्वारा बाल गृह में बच्चों के साथ बाल गृह परिसर में शहतूत, चीकू, जाम, आम, नीबू सहित फलदार पौधों का रोपण किया गया । इस अवसर पर बाल कल्याण समिति बस्तर के अध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्राही एवं सदस्यों ने बाल गृह के बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया तथा पर्यावरण में उनकी अहम भूमिका को बताया।
पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण की जानकारी भी दी एवं कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को संकल्पवान होना चाहिए। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, रामकृष्ण ठाकुर, संतोष जोशी, बालगृह के अधीक्षक मनोजकांत जोशी, श्रीमती सोमा सरकार, श्रीमती रंजीता जोशी, श्रीमती पुष्पा नायडू, श्रीमती पलक साव, दिव्या कश्यप, श्रीमती सुनीता देवांगन, श्री लक्ष्मण एवं बाल गृह के बच्चे शामिल रहे।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


