खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के फैसले के खिलाफ कांग्रेस आज से आंदोलन करेगी। आंदोलन की शुरुआत प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस वार्ता से होगी। कांग्रेस का यह आंदोलन चार चरणों में चलाया जाएगा।
पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों में विरोधी प्रेस वार्ता की जाएगी। दूसरे चरण में 9 जून को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। तीसरे चरण में जिले स्तर पर विरोध यात्राएं निकाली जाएंगी। चौथे और अंतिम चरण में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


