खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय आड़ावाल, जगदलपुर, जिला-बस्तर में दृष्टि बाधित छात्र-छात्राएँ कक्षा-1 ली से 12वी एवं श्रवण बाधित छात्र-छात्राएं कक्षा-1ली से 10वी तक का शिक्षा ग्रहण किया जावेगा, जो कि बस्तर संभाग का एक मात्र दृष्टि बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है।
अब शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह बालक छात्रावास जगदलपुर जिला-बस्तर में कक्षा पहली से बारहवीं तक के लिए नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश की प्रक्रिया 16 जून 2025 से प्रारंभ होगा। विद्यालय में प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे की 1. जन्म प्रमाण-पत्र (छायाप्रति) 2 स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) (मूल प्रति), 3 यूडीआईडी कार्ड (छायाप्रति) 4 दिव्यांगता प्रमाण पत्र (छायाप्रति), 5 आय प्रमाण पत्र (मूल प्रति), 6 जाति प्रमाण पत्र (छायाप्रति), 7 निवास प्रमाण पत्र (छायाप्रति), 8 आधार कार्ड (छायाप्रति), 9 बैंक पासबुक (स्पष्ट छायाप्रति), 10 राशन कार्ड (छायाप्रति) 11. दस नग रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, 01 नग फूल साईज रंगीन फोटो।
महत्वपूर्ण निर्देश दृष्टि एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चें के प्रथम प्रवेश पर अभिभावक को विद्यालय में आना अनिवार्य है, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक में विद्यार्थी का मोबाईल नम्बर लिंक होना अनिवार्य है, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र अनिवार्यतः तहसीलदार, च्वाईस सेंटर से बनवाकर लाना होगा, बैंक पासबुक 12वीं की अंकसूची आधार कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड में विद्यार्थी का नाम एक समान हो। छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क भोजन, वस्त्र, बिस्तर, मनोरंजन, खेल सामग्रियों इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अधिक जानकारी हेतु तोमेश्वर सिन्हा 9302129002, हीरालाल परते 9617044067 से संपर्क कर सकते हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


