खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोविड के चार और नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीज रायपुर और एक बिलासपुर से है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केस 15 हो गए हैं। सबसे अधिक 10 एक्टिव केस राजधानी रायपुर के हैं। इसके बाद दुर्ग में 3, बस्तर और बिलासपुर में 1-1 हैं। रायपुर में मंगलवार को कोविड के 3 और नए मरीज मिले थे। इससे पहले पिछले 2 दिनों में 7 नए एक्टिव केस आइडेंटिफाई किए गए थे। इनमें से किसी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। 10 में से दो 9 मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है। वहीं एक का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
इसके अलावा 2 मरीज रिकवर हो गए हैं। यानी अब 12 केस कोविड के केस सिर्फ रायपुर में ही आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो राजधानी में सर्दी, खांसी जुकाम और बुखार वाले मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी भी जारी की है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (इली) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी) के लक्षण जिस भी मरीज में दिखे। उनके संबंध में तत्काल इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन सेंटर में रिपोर्ट करें। वहीं, इस कंडीशन में दी जाने वाली दवाइयों से जो मरीज ठीक हो, उनकी स्क्रीनिंग की जाए। तत्काल उनके सैंपल कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाए। अब सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के लक्षण वाले मरीजों के संबंध में तुरंत रिपोर्ट करे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


