खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और प्री-मानसून गतिविधियों के चलते सब्जी बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश की प्रमुख सब्जी मंडियों में टमाटर की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। केवल 10 दिनों में टमाटर के दाम थोक में 100 रुपये प्रति कैरेट से बढ़कर 400 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गए हैं, यानी करीब चार गुना की बढ़ोतरी हुई है।
टमाटर की आवक लोकल बाड़ियों से बंद हो गई है, और अब टमाटर बैंगलोर से मंगाया जा रहा है। स्थानीय फसलें बारिश के कारण खराब हो चुकी हैं, जिससे बाजार में टमाटर की कमी हो गई है। नतीजतन, टमाटर के खुदरा दाम 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


