खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दक्षिण क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है, जिसके अगले 4-5 दिनों में आगे बढ़ने की स्थिति संभव नहीं है। राजधानी में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल गरजने, बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जताई है। वहीं अगले 3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री वृद्धि हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दिन का तापमान राजधानी रायपुर में 38 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्वी बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है। प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर होने के कारण मानसून की गतिविधि आगे नहीं बढ़ रही है। अगले चार से पांच दिनों में स्थिति यही बने रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


