खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर विकासखंड अंर्तगत बांदे यस टी कॉलोनी के निवासी एवं बांदे बाजार की महिला समिति द्वारा यस टी कॉलोनी की रहने वाली एक बेसहारा वेवा महिला का आज मंगलवार काे विधि-विधान से विवाह करवाकर मिसाल कायम किया है। मिली जानकारी के अनुसार बांदे यस टी कॉलोनी में ही रहने वाली विशाखा हवलदार पति स्वर्गीय तापस हालदार अपने दो बच्चों के साथ रहती है, एक वर्ष पूर्व विशाखा के पति का बीमारी से देहांत हो जाता है, जिसके चलते विशाखा अपने दो बच्चों के साथ जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रही थी, विशाखा के परिजनों द्वारा भी कोई सहयोग नही मिल रह था।
जिसके चलते विष्णुपुर पंचायत के पीवी. 101 के निवासी अमृत सरकार नामक युवक ने सहारा बनने की पेशकश की, जिसके चलते बांदे महिला समिति एवं यस टी कॉलोनी के वार्ड पंच एवं भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशिमा शाह के पहल पर समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर विशाखा के नए जीवन के लिए सामाजिक रीति रिवाज से उसका विवाह करवाकर एक जीवन की शुरुआत करने से बच्चों को फिर पिता मिल गया एक महिला को अपना नया जीवन साथी मिल गया।
इस दाैरान मुख्य भूमिकाओं में जिन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनमें सुनीता सरकार, सीमा बनीक, दीपा दास, बबली पाल, दीपा चक्रवर्ती, विश्व रानी दीवान रहे, वहीं विष्णुपुर पंचायत से मुखियागण इस विवाह का साक्षी बने।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम


