खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के वरिष्ठ अधिकारियाें के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। नक्सल गस्त, सर्चिग के दौरान थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकापानी के जंगल में डीआरजी/जिला बल एवं 30/40वीं वाहिंनी बीएसएफ के जवानाें के द्वारा संयुक्त नक्सल गस्त एरियाडॉमिनेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा डम्प किया हुआ बीजीएल सेल विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी एवं मेडिकल सामग्री तथा दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा ग्राम टेकापानी व बड़गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों द्वारा कोयलीबेड़ा से ताडोकी के मध्य निर्माणाधीन सड़क में सुरक्षा ड्यूटी में लगने वाले सुरक्षा बलों को जान-माल की क्षति पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बीजीएल जैसे घातक विस्फोटक, दवाईयां एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री को छुपाकर रखा गया था।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम


