खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के निर्देशासनुसार छात्र-छात्राओं को स्वच्छ व सुंदर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने स्कूल शिक्षा विभाग लगातार कार्य कर रहा है। प्रतिवर्ष की भंाति इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 16 जून 2025 से प्रत्येक स्तर पर किया जाना है। शाला प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी किया गया है।
जारी दिशा-निर्देश अनुसार समस्त स्कूलों में शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के पूर्व शाला भवन परिसर, अध्यापन कक्षों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कराने कहा गया है। शाला को आकर्षक एवं परिसर में प्रिन्ट-रिच वातावरण बनाने, मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत 10 जून 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा यथासंभव बैनर-पोस्टर लगाने, रैली निकाली संबंधी निर्देश दिए। गांवों में तथा शहरी वार्डों में मुनादी कराई कराने, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति एवं पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित करने कहा गया है। शाला स्तर, संकुल स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जावे ताकि सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर माहौल तैयार हो सके, इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यक रूप रेखा तैयार कर ली जाये। विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी पहले से ही संधारित कर ली जावे। कक्षा पहली के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र से बच्चों की सूची प्राप्त कर तथा प्रवेश देने की कार्यवाही करने के साथ ही शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने निर्देशित किया गया है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


