खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम तुलसी (नेवरा) में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा अधोसंरचना के कार्याे के साथ-साथ खेल, शिक्षा, रोजगार में लोगों को नए अवसर उपलब्ध करा रही है।
ग्राम पंचायत तुलसी (नेवरा) में आज सीसी रोड निर्माण ‘गौरव पथ‘ के शुभारंभ हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। ग्राम तुलसी में इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत तिल्दा के सदस्य नरसिंह वर्मा, ग्राम पंचायत तुलसी की सरपंच श्रीमती गुलाब बाई आदिल, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या उपस्थिति थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम



