खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के 485 राशन दुकानदार आज मंगलवार को भी अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। सालों से मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज दुकानदारों ने इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन और सरकार को दोषी ठहराया । दुकानदारों ने कहा कि हम बिना किसी परेशानी के समय पर जिले के दो लाख से अधिक परिवारों को राशन बांट रहे हैं । आए दिन मशीन में आने वाली खराबी और अन्य कारण वश हमारा टकराव लोगों से होता है। बावजूद इसके हम अपनी जिम्मेदारी का पालन कर रहे हैं । लेकिन सरकार को हमारी चिंता नहीं है। एक ही चावल को बांटने के लिए मिलने वाला कमीशन में काफी अंतर है । केंद्र सरकार के चावल को बांटने के लिए हमें एक क्विंटल के पीछे 90 पैसा कमीशन का मिलता है, जबकि राज्य सरकार का चांवल बांटने के लिए हमें केवल 30 पैसे प्रति क्विंटल के मान से कमीशन से दिया जा रहा है। विक्रेता संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है, तो इस माह से प्रस्तावित तीन माह का एक मुश्त राशन वितरण भी रोक दिया जाएगा ।
राशन दुकानदारों की हड़ताल के चलते बस्तर जिले में एक जून से लेकर सात जून तक मनाया जाने वाला चावल उत्सव लगभग खटाई में पड़ गया है । इस उत्सव को लेकर जिले में कहीं पर भी कोई तैयारी नहीं दिख रही है । इधर दूसरी ओर संभागीय मुख्यालय स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में धरना प्रदर्शन कर रहे राशन दुकानदारों ने कहा कि तीन महीने का चावल एक साथ दिए जाने की योजना के तहत अब तक किसी भी राशन दुकान में चावल का भंडारण नहीं हुआ है। राशन विक्रेता संघ के प्रदेश सह सचिव अजंबर सेठिया ने बताया कि विगत वर्ष हमने भूख हड़ताल किया था, जिसके बाद शासन के द्वारा आश्वासन दिया गया था। पर एक साल बाद भी ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए पुनः हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं । जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होंगी, दुकाने बंद रहेंगी ।हमारी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देने और हड़ताल को खत्म कराने के तहत खाद्य विभाग का कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं आया है। जब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आता है, तब तक हम मांगों का ज्ञापन भी जिला प्रशासन या खाद्य विभाग को नही सौंपेंगे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


