खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास में आज मंगलवार काे एक संवाद माओवाद का विद्रूप चेहरा बीजिंग से बस्तर तक में शामिल हाेने स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक चित्रकोट विनायक गोयल भी साथ रहे। अतिथियों का स्वागत बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही एडीजी नक्सल ऑप. विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।
उल्लेखनिय है कि विजय शर्मा का कहना है कि जिस चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को आदर्श मानकर नक्सली (माओवादी) बस्तर में जल, जंगल, जमीन की बात करते हैं । उसी चीन में 3-4 जून 1989 की रात तियानमेन चैक में लोकतंत्र की मांग करने वाले 10 हजार छात्रों को टैंक-ताेप से कुचल दिया गया था । नक्सलियों के आदर्श माओ त्से तुंग के अनुसार राजनीतिक शक्ति बंदूक की नली से निकलती है की विचारधारा को लेकर नक्सलियों (माओवादियों) ने वर्षों से बस्तरतवासियों को उनके अधिकारों से वंचित रखते हुए, बस्तर की भूमि में हजारों निर्दोष आदिवासियों को मौत के घाट उतारा है। अब जबकि बस्तर इन नक्सलियों (माओवादियों) की खोखली विचारधारा से आजाद होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। तो समय है ऐसे विचार पर संवाद करने का। वही दूसरी ओर 2 मई काे हैदराबाद में नक्सलियों से शांति वार्ता को लेकर एक बैठक हुई, इस बैठक में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोम्मे महेश कुमार गौड और एआईसीसी सचिव संपत कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, वामपंथी और क्रांतिकारी दलों, नागरिक, मानवाधिकार और सार्वजनिक समूहों ने नक्सलियों से बातचीत करने की पैरवी की। इस दौरान कहा गया कि नक्सलवाद के खात्मे के नाम पर जो कुछ हो रहा है उसे तत्काल रोका जाना चाहिए, एक मंच पर आकर शांतिवार्ता की दिशा में पहल हो। वही सरकार नक्सलियाें से हथियार डाल कर आत्मसमर्पण के बाद ही चर्चा के पक्ष में है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


