खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार में प्रार्थी उमेश पाढी पिता लक्ष्मीनारायण पाढी उम्र 45 साल निवासी गुमडेल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि काम से बाहर गया था, रात को लगभग 12 बजे घर वापस आकर देखा तो एक युवक मोटर सायकल के साथ घर के पास मोबाईल में बात कर रहा था । घर अंदर जाकर देखा तो घर का दरवाजा कमरे में रखा आलमारी का लॉकर खुला हुआ था। चोरी होने व बाहर खड़ा युवक चोर होने के संदेह पर अपने भतीजो को बुलाकर बाहर खड़े मोटर सायकल वाले व्यक्ति का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। उक्त युवक मोटर सायकल को मौके पर छोडकर भाग गया बजाज पल्सर मोटर सायकल कमांक साजी 17-एल बी 6209 में आये अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे नगद 45 हजार सहित सोने चांदी के गहने अभुषण कीमती 3 लाख 14 हजार 550 रूपये की चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
फरार चोरो की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगरनार थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया कि विवेचना के दौरान मोटर सायकल क्रमांक साजी 17-एल बी 6209 के स्वामी से पुछताछ में उक्त मोटर सायकल को गणपत सेटठी, सरमन सेटठी, तथा सोनू बघेल मांग कर ले गये थे, के जानकारी के आधार पर तीनो आरोपी को हिरासत में लेकर पुछ-ताछ करने पर तीनो आरोपी ने अपने अन्य साथी आदर्श उर्फ आनंद नाग के साथ मिलकर चोरी करना कबुल करने पर आरोपीयो के संयुक्त कब्जे से चोरी गये सोने-चांदी के गहनों को बरामद कर जप्त किया गया एवं आरोपीयों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संतोष सिंह, उनि. सतीस यदुराज, सउनि. दिनेश सिहं ठाकुर, म.प्रआर. पीलेश्वरी साहु, प्रआर. खेदुराम ठाकुर, अहिलेश नाग का योगदान रहा।
Trending
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला


