खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कमेली गांव के एक परिवार पर मांस खाने के साथ शराब पीने का भी दबाव बनाते हुए मारपीट की गई। पिछले 2 महीने में 3 बार परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई है। इसके अलावा जान से मारने की धमकी और युवक की विवाह कार्यक्रम में बाधा भी डाली गई, इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। इसी के चलते परिवार गांव छोड़कर जिला मुख्यालय में अपने रिश्तेदार के घर आ गया है। दरअसल, गायत्री परिवार के सदस्य बनने के बाद पीड़ित परिवार पूजा-पाठ करने लगे थे। ऐसा करने से गांव के कुछ युवक इन्हें बार-बार परेशान करने लगे। अब परिवार के सदस्यों ने मामले की शिकायत भांसी थाना में की है। पुलिस ने 4 से 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित परिवार की महिला मुड़े तामो का कहना है कि मेरा परिवार पिछले कुछ समय से गायत्री परिवार में शामिल हुए हैं, तब से गांव के लोग हमारे परिवार को परेशान कर रहे हैं, हमने अपना धर्म नहीं बदला है, सनातन धर्म को ही मान रहे हैं। गांव के कुछ लोग हम पर गाय, भैंस, बकरी का मांस खाने और शराब पीने का दबाव बना रहे हैं। उन्हाेने बताया कि बेटे की शादी हो रही थी, हवन कुंड में पानी और गोबर डाल दिए। मेरे बड़े बेटे की कई बार पिटाई की गई है। अब पूरे परिवार को जान से मारने को धमकी दिए हैं। इसलिए गांव छोड़कर दंतेवाड़ा में अपने रिश्तेदार के घर आए हैं।
स्थानीय ग्रामीण राजाराम तामड़े का कहना है कि मैं यहां बचपन से हूं, नंदू काड़ा, बबलू समेत 4 लोगों ने मारपीट की है। मांस मटन खाने का दबाव बना रहे थे, नंदू सबको भड़का रहा है। घर में रहने पर जान से मार देंगे कहते हैं, परिवार के 5 सदस्य दूसरे जगह आकर रह रहे हैं।
दंतेवाड़ा के एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि जैसे ही मामला हमारे संज्ञान में आया हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 से 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है। परिवार से कहा गया है कि गांव जाइए, आराम से रहिए, लेकिन वे अभी गांव नहीं गए हैं।
Trending
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला


