खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम निपानी रोड रानीतराई में संचालित “चक्रधारी फ्लाई एश ब्रिक्स” नामक ईंट फैक्ट्री इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह वही क्षेत्र है जहाँ सरकार ने पारंपरिक लाल ईंटों के निर्माण पर पर्यावरणीय कारणों से पाबंदी लगाकर फ्लाई एश से बनी काली ईंटों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाईं। इसके तहत ईंट व्यापारियों को लोन, सब्सिडी और अन्य आर्थिक सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि मिट्टी के अंधाधुंध दोहन को रोका जा सके।
इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए यह फैक्ट्री वर्षों से संचालित हो रही है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब निर्माण के बाद ईंटों को सुखाने के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण उन्हें मुख्य सड़क के किनारे सूखने के लिए रखा जा रहा है।
सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि यह ईंट फैक्ट्री एक अंधे मोड़ के पास स्थित है, जहां न तो स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। नतीजतन, सड़क पर चलने वाले वाहनों को किनारे सूख रही ईंटें समय रहते दिखाई नहीं देतीं। यह स्थिति दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका लगातार बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन महज कुछ आर्थिक लाभ के लिए राहगीरों की जान को जोखिम में डाल रहा है। यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी से भी मुंह मोड़ने जैसा है।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देगा? या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही नींद खुलेगी?
Trending
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला


