खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 1 दिन की न्यायिक रिमांड पर चल रहे शराब कारोबारी विजय भाटिया को आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। ACB जज अवकाश में होने के कारण छुट्टी भाटिया को दूसरे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।
गौरतलब है कि ACB-EOW ने कारोबारी भाटिया को दिल्ली कर रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद 1 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।वही आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान EOW की विजय भाटिया की 7 दिन के रिमांड की मांग करेगी। बता की रविवार को EOW की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के कई ठिकानों पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान टीम के महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है।
शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद EOW ने कोर्ट में पेश किया। रविवार अवकाश होने के कारण स्पेशल कोर्ट बंद थी इसलिए भाटिया को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी विजय भाटिया को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। रविवार को EOW के अधिकारी भिलाई नेहरू नगर स्थित भाटिया के घर पर सुबह 6 बजे 2 अलग अलग गाड़ियों में ACB-EOW के 7 अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आते ही पूरे घर को चारों तरफ से देखा। इसके बाद घर में रह रहे लोगों से पूछताछ की।
Trending
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला


