खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री-गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक विडियाे संदेश जारी कर बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार (टाऊन हॉल), जगदलपुर में 3 जून काे बस्तर शांति समिति के द्वारा आयाेजित एक संवाद माओवाद का विद्रूप चेहरा बीजिंग से बस्तर तक विषय पर आयओजित किया गया है, जिसमें वे स्वयं शामिल हाेंगे साथ ही इसमें कई बुद्धिजीवी वक्ता अपने विचार रखेगे।
विजय शर्मा ने कहा कि जिस चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को आदर्श मानकर नक्सली (माओवादी) बस्तर में जल, जंगल, जमीन की बात करते हैं । उसी चीन में 3-4 जून 1989 की रात तियानमेन चैक में लोकतंत्र की मांग करने वाले 10 हजार छात्रों को टैंक-ताेप से कुचल दिया गया था । नक्सलियों के आदर्श माओ त्से तुंग के अनुसार राजनीतिक शक्ति बंदूक की नली से निकलती है की विचारधारा को लेकर नक्सलियों (माओवादियों) ने वर्षों से बस्तरतवासियों को उनके अधिकारों से वंचित रखते हुए, बस्तर की भूमि में हजारों निर्दोष आदिवासियों को मौत के घाट उतारा है। अब जबकि बस्तर इन नक्सलियों (माओवादियों) की खोखली विचारधारा से आजाद होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। तो समय है ऐसे विचार पर संवाद करने का।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम


