खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के तीरथगढ़ वाटरफॉल में आज रविवार सुबह विशाखापत्तनम से आये एक परिवार का नाबालिक मेरीवा साईं पवन सात्विक फ़ोटो व वीडियो बनाने के दौरान ऊपर से नीचे कुंड में जा गिरा । हादसे के तत्काल बाद परिवार के कुछ लोगों ने पानी मे छलांग लगाए, लेकिन जब तक नाबालिक डूब चुका था, इसकी जानकारी दरभा पुलिस से लेकर एसडीआरएफ की टीम को दिया गया । घटना के कई घंटे बाद नाबालिग का शव बरामद कर लिया गया है ।
दरभा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह विशाखापत्तनम से एक परिवार जिसमें 20 से 25 लोग पर्यटन स्थल तीरथगढ़ वाटरफॉल घूमने के लिए आये हुए थे। इस दाैरान परिवार के लोग तीरथगढ़ वाटरफॉल के पास फ़ोटो, वीडियो बना रहे थे, इसी दाैरान नाबालिक बालक मेरीवा साईं पवन सात्विक 17 वर्ष अपने फोन को लेकर झरने के ऊपर चढ़कर फ़ोटो व वीडियो बनाने लगा, जहां अचानक उसका पैर फिसलने से ऊपर से सीधा कुंड में जा गिरा।
तीरथगढ़ वाटरफॉल में नही थम रही घटनाएं
बता दे कि तीरथगढ़ वाटरफॉल के पत्थर में लगी काई के फिसलन काे नजर अंदाज कर फाेटाे-विडियाें बनाने में इतना खाेते हैं, जिससे अक्सर इस तरह की जानलेवा घटनाएं होती है। वहीं यहां पर सुरक्षा के काेई उपाय माैजूद नही है। स्थानिय लोगों के द्वारा मना करने के बाद भी नही समझते है और अपनी जान गवा देते है । इससे पूर्व आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से आये एक छात्र की भी इसी तरह गहरे पानी मे जाने से मौत हो चुकी है, वही इसी तीरथगढ़ वाटरफॉल के ऊपर पति पत्नी बैठकर बात करने के दौरान अचानक से महिला नीचे गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी, वहीं बरसात के समय एक युवाओं का ग्रुप घूमने के लिए आया हुआ था, अचानक से पानी के बढ़ जाने से पूरे लोग रात भर पेड़ में बैठकर अपनी जान बचाये थे, ऐसे कई मामले है जिसमे युवाओं ने सिर्फ अपने एक छोटी सी लापरवाही के कारण अपनी जान गवा चुके है।
Trending
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला


