जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस की ओर से आयोजित पहली ‘जय हिंद सभा’ में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले सौर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किए सवाल पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि सेना किसी पार्टी विशेष की नहीं बल्कि देश की है। सेना के पराक्रम पर कोई सवाल नहीं है, सवाल सरकार की नियत पर है।
चार आतंकियों की अब तक सरकार ने पहचान क्यों नहीं की- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि पहलगाम के चार आतंकियों की अब तक सरकार ने पहचान क्यों नहीं की। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि 56 इंच के सीने वाले ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सीज फायर की शर्तें सबके सामने रखे। आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति के कहने पर सीजफायर क्यों किया गया। बघेल ने कहा कि शिमला समझौते में साफ तौर पर लिखा है कि हमारे इस मुद्दे पर कोई तीसरा दखल नहीं देगा। इंदिरा गांधी ने भी पाकिस्तान से लड़कर बांग्लादेश बना कर दिखाया था। आज देश किस हालात में है स्थिति पूरे देश के सामने है।
Trending
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कुकुरहट्टा की तस्वीर
- रक्षाबंधन के पूर्व जिला कोषालय ने किया प्रस्तुत वेतन देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी
- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
- संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न
- राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञान शाला
- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन



