खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान सुशासन तिहार का आज तीसरे चरण का अंतिम दिन है। तीन चरण में अलग-अलग जगहों पर समाधान शिविर के माध्यम से समस्या का निदान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के रुद्री गांव में पहुंचे। इस दौरान उनका लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
समाधान शिविर का आयोजन पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया है। मुख्यमंत्री इनडोर स्टेडियम से सीधे शिविर स्थल पहुंचे। रिमझिम बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे और उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और आम जनता से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
सामाधान शिविर में सीएम साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी और प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल में हुए हैं।
बता दें कि 5 मई से शुरू हुए ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण जारी है। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।
Trending
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन


