‘सुंदरकांड’ रामायण का महत्वपूर्ण और लोकप्रिय भाग है, जिसका यदि सही तरीके से पाठ किया जाए तो जीवन में चमत्कारिक रूप से सकारात्मक बदलाव आते हैं। ऐसी मान्यता है कि, जहां सुंदरकांड का पाठ किया जाता है, वहां किसी न किसी रूप में बजरंगबली की उपस्थिति भी होती है। बजरंगबली को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।
बजरंगबली की पूजा के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम होता है और इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है। लेकिन मंगलवार के साथ ही शनिवार के दिन भी सुंदरकांड का पाठ करने के कई लाभ हैं। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ऐसे में यदि मंगलवार के साथ शनिवार के दिन भी इसका पाठ किया जाए तो हनुमान जी के साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइये जानते हैं शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने के और क्या-क्या लाभ हैं।
शनिवार के दिन सुंदरकांड पाठ के लाभ
पौराणिक कथा के अनुसार शनि देव भले ही क्रूर देवता माने जाते हैं, जिससे सभी डरते हैं। लेकिन शनि देव हनुमान जी से भय रखते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने और सुंदरकांड का पाठ करने से शनि की बुरी दशा का प्रभाव कम होता है।
एक अन्य कथा के अनुसार, एक बार हनुमान जी ने शनि देव के प्राण की रक्षा की थी और उन्हें रावण के कैद से मुक्त कराया था। तब हनुमान जी ने शनि देव से वचन लिया था कि, शनिवार के दिन जो भक्त आपके साथ मेरी भी पूजा करेंगे आप उन्हें कभी परेशान नहीं करेंगे। इसलिए शनिवार के दिन जो भक्त सुंदरकांड का पाठ करते हैं उन्हें शनि देव कभी दंड नहीं देते।
रामचरित मानस के सभी अध्याय में सुंदरकांड का महत्व सबसे अधिक है। इस अध्याय में राम जी के परम भक्त हनुमान के गुणों और भक्ति के बारे में बताया गया है। इसका पाठ करने से शीघ्र मनोकामना पूर्ण होती है।
सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्तों को किसी तरह का भय नहीं सताता, नकारात्मक ऊर्जा उनसे दूर रहती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और हनुमान जी से बल-बुद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार


