खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ाेसी राज्स ओडिशा, आंध्रप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को कोरापुट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (डीव्हीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में कोरापुट जिले के व्यापारीगुडा थाना क्षेत्र के पेटगुडा जंगल से आज गुरूवार काे गिरफ्तार किया है। कोरापुट एसपी रोहित वर्मा ने बताया कि कुंजाम हिडमा बीजापुर जिले के उसुरु थाना क्षेत्र के जनगुड़ा में नक्सली वारदाताें में शामिल रहा है।
उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख और ओडिशा सरकार ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, कुल मिलाकर वह 8 लाख का इनामी नक्सली है। पुलिस ने नक्सली कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन के कब्जे से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। जब्त हथियार में एक एके-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), बारूद, रेडियो, चाकू और नक्सल साहित्य शामिल है।
Trending
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार


