खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के एनएमडीसी (राष्ट्रीय खनिज विकास निगम) प्रबंधन ने बरसात के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 11सी लौह अयस्क खदान के नीचे स्थित चैक डेम नंबर 6 को पूरी तरह से खाली कर दिया है। डेम की कुल क्षमता 20 से 22 हज़ार टन की है, डेम को हर वर्ष खाली करना अनिवार्य है, लेकिन वर्ष 2022 में नगर पालिका प्रशासन ने यह कहते हुए आपत्ति जताई थी, कि लोहचूर्ण के मलवे को नगर के बीच से ले जाने से सड़कें खराब हो रही हैं। इसके बाद डी-सिल्टिंग कार्य रोक दिया गया था। इसके कारण विगत तीन वर्षों में इसमें 57 हज़ार टन से अधिक लोहचूर्ण (ब्लू डस्ट) जमा हो गया था।
उल्लेखनिय है कि पिछले वर्ष 21 और 27 जुलाई 2024 को हुई भारी बारिश के कारण चैक डेम में जमा लोहचूर्ण रुक नहीं पाया और बहकर नीचे बस्तियों तक पहुंच गया, जिससे भारी तबाही मची। इस वर्ष ऐसी स्थिति पुनः न बने, इसके लिए एनएमडीसी ने डेम से 57 हज़ार टन लोहचूर्ण निकाल कर साइड में बंड बनवा दिया है, जिससे खदान से बहकर आने वाला मलबा वहीं रुक जाए और अतिरिक्त पानी ही आगे निकले। इसके अतिरिक्त 11सी खदान के नीचे दो पहाड़ियों के बीच जहां से लोहचूर्ण बहकर आता था, वहां 6 मीटर ऊंची और 22 मीटर लंबी रिटर्निंग वॉल का निर्माण किया गया है। इसका उद्देश्य ऊपर से आने वाले भारी चट्टानों को रोकना है, ताकि केवल बारिश का पानी ही आगे नालों से बह सके। एनएमडीसी की यह कार्यवाही दिन-रात चल रही है। जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई करवाई जा रही है, वहीं लोक निर्माण विभाग क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत में जुटा हुआ है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


