नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मैच खेलने वाली हैं। पंजाब की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर क्वालीफायर मुकाबले के लिए जगह पक्की की थी। वहीं बेंगलुरु ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करके फर्स्ट क्वालीफायर मैच के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन अगर आईपीएल के पहले क्वालीफायर मैच में बारिश आती है, तो क्या होगा, आइए जानते हैं।
बेंगलुरु-पंजाब के मैच में बारिश से क्या होगा?
आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मैच 29 जून को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर पंजाब और बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे पहले क्वालीफायर मैच में बारिश होती है तो इसका सीधा असर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर पड़ेगा। आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच अगर बारिश में धुल जाता है, तो पंजाब किंग्स की टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और आरसीबी को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना पड़ेगा। इसके पीछे की वजह है कि पंजाब की टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट के ज्यादा होने की वजह से आरसीबी से आगे है, इसलिए बारिश का फायदा श्रेयस अय्यर की PBKS को मिलेगा।
पॉइंट्स टेबल में कौन आगे?
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु और पंजाब दोनों टीमों के पास 19-19 अंक हैं। लेकिन पंजाब का नेट रन रेट +0.372 है, वहीं बेंगलुरु का NRR +0.301 है। आरसीबी की टीम के अंक बराबर होते हुए भी नेट रन रेट में पंजाब से पीछे है। अगर पहले क्वालीफायर मैच में बारिश होती है तो पंजाब की टीम बिना मैच खेले भी फाइनल में एंट्री कर लेगी। वहीं पहले क्वालीफायर मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है।
चंडीगढ़ में बारिश की आशंका
बेंगलुरु और पंजाब दोनों ही टीम के लिए खुशी की बात ये है कि 29 जून को चंडीगढ़ में बारिश की आशंका बहुत कम है। बेंगलुरु-पंजाब के बीच पहले क्वालीफायर मुकाबले में बारिश के न होने से लोगों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं दोनों ही टीमें ये मैच खेलना भी चाहेंगी।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


