Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    October 6, 2026

    रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
    • छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
    • प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
    • सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
    • लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
    • राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए इनामी नक्सली बसव राजू सहित आठ नक्सलियों के शवों का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
    बस्तर

    छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए इनामी नक्सली बसव राजू सहित आठ नक्सलियों के शवों का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 27, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    26 मई की रात 10 बजे तक उन्हें जानकारी नहीं थी बसव राजू के शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया है : एन दिलेश्वर राव

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर के अबूझमाड़ में मारे गए 10 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू समेत आठ नक्सलियों के शवों का नारायणपुर में पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। इनमें एक नक्सली के परिजन अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जबकि अन्य 19 नक्सलियों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है। वहीं नक्सली बसव राजू के भाई और वायुसेना से रिटायर्ड अधिकारी एन दिलेश्वर राव ने कहा कि उन्हें साेमवार देर रात तक जानकारी नहीं थी कि पुलिस ने राजू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
    नारायणपुर एसपी प्रभात ने मंगलवार काे बताया कि कुख्यात नक्सली बसवराजु, जो देश के सबसे वांछित अपराधियों में से एक था, वह 10 नवंबर 2018 से सीपीआई (माओवादी) का महासचिव था। इससे पहले वह माओवादी केंद्रीय सैन्य कमेटी का प्रमुख था। बसव राजू हजारों निर्दोष आदिवासी बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार था, जिन्हें उनके असहाय माता-पिता से जबरन अलग कर संगठन में भर्ती किया गया था। वह और उसके अवैध, अमानवीय सहयोगी बस्तर कीदो पीढ़ियों की शांति और समृद्धि छीनने के दोषी हैं। अब तक जांच टीम द्वारा बसव राजू की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता वाले 258 से अधिक आपराधिक मामलों की छानबीन की जा चुकी है। नारायणपुर पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं जांच प्रक्रिया कर रही है।
    एसपी प्रभात ने बताया कि बीती 19 मई को दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से बड़ी संख्या में डीआरजी के जवान अबूझमाड़ के कुडमेल-कलहाजा-जाटलूर इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर रवाना हुए थे। इलाके की सर्चिंग के दाैरान 21 मई को सुरक्षाबलों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने मारे गए 27 नक्सलियों के शवों को बरामद किया था। इसके उपरांत 26 मई तक कुल 20 नक्सलियों के शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इनमें से एक महिला नक्सली हुंगी का शव सड़ जाने से संक्रामक फैलने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने अंतिम संस्कार नारायणपुर मुख्यालय में ही करवाने का अनुरोध पुलिस से किया। इसके बाद नारायणपुर में ही महिला नक्सली हुंगी के शव का अंतिम संस्कार किया। जबकि बसव राजू समेत सात नक्सलियों के शवों के लिए कोई स्पष्ट कानूनी दावा नहीं आया। इसलिए नक्सल संगठन के शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू सहित सात नक्सलियों के शवों का अंतिम संस्कार कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार नारायणपुर में किया गया। मारे गए 27 नक्सलियों में से दाे आंध्रप्रदेश और तीन तेलंगाना से थे।
    इस संबंध में नक्सल संगठन के शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू के भाई एन दिलेश्वर राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम उनके शव को लेकर आंध्रप्रदेश अपने गृहग्राम ले जाना चाहते हैं, पुलिस शव नहीं दिया । हमारे बच्चे और पोते उसे देखना चाहते थे। गांव और आस-पास के लोग भी सब उसे आखिरी बार देखना चाहते थे। हमारे गांव की परंपरा के अनुसार हम अंतिम संस्कार करना चाहते थे। उन्हाेंने आरोप लगाया कि 26 मई की रात 10 बजे तक उन्हें जानकारी नहीं थी कि नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू के शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया है। मैंने देश की सेवा की और इसके बदले में यही रिवॉर्ड मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि मेरे भाई ने आदिवासियों और वंचितों की लड़ाई लड़ी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’

    October 6, 2026

    जगदलपुर में ग्राहक बनकर आए ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश; महाराष्ट्र के 5 आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुली पोल

    October 6, 2026

    नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    October 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    बिलासपुर

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    By Khabar WorldOctober 6, 20265

    *प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा* *गुणवत्ता…

    रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण

    October 6, 2026

    रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    October 6, 2026

    रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण

    October 6, 2026

    रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात

    October 6, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

    October 6, 2026

    सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश

    October 6, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.