खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़गांव। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल शहर के सड़कें बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद पंचवटी से गोल्डी ढाबा तक बड़ी संख्या में गड्ढे बन गये हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की व्यस्ततम मार्ग हाेने के कारण भारी वाहनाें की आवाजाही से कुछ गड्ढे ऐसे भी है जो 1-2 फुट गहरे हो गए हैं। बस्तर संभाग के सभी जनप्रतिनिधि, नेता, आला अधिकारी इसी रास्ते से होकर गुजर रहे हैं लेकिन किसी ने भी बदहाल हाे रहे इस मार्ग के लिए पहल करना तक उचित नही समझते। वहीं केश्काल विधायक निवास जाने वाले रास्ते के कुछ दूर पर स्थित कोहिनूर होटल के आस-पास के नाराज स्थानिय लोगों ने आज साेमवार काे गड्डों में पौधरोपण कर दिया है। ताकि बाइक सवार इन गड्डों से दुर्घटना का शिकार न हो जाएं।
गाैरतलब है कि केशकाल नगरवासियों के लिए यह काेई नई बात नही है। व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में अनवरत दाैड़ती भारी वाहनाें से यहां प्राय: सड़काें की हालत खराब हाेती रहती है, से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विगत वर्ष भी इस सड़क की यही स्थिति थी। नगरवासियों ने एकजुट होकर विश्रामपुरी चौक में चक्काजाम करने की घाेषणा के बाद प्रशासन के दबाव के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने सड़क की मरम्मत करवाई थी। लेकिन एक बार फिर सड़क अपने पुराने हाल में आ चुकी है, उम्मीद की जा रही है कि जनता के आंदओलनरत हाेने से पहले ही इस सड़क की सुध ली जायेगी।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका

