खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट (किराए पर दिए गए बैंक खाते) के जरिये हो रहे साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खातों से विभिन्न राज्यों के लोगों से ठगी गई लाखों रुपये की रकम का लेन-देन हुआ है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई।
म्यूल अकाउंट के जरिये होता था फ्रॉड का खेल
पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ व्यक्ति अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को किराए पर देकर उनके लिए फर्जी लेन-देन करवा रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस को उत्कर्ष बैंक के दो अकाउंट धारकों प्रशांत विश्वकर्मा और मोंटू कुमार के बारे में जानकारी मिली। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों के बदले अपने खाते साइबर ठगों को किराए पर दिए थे। जांच में इन खातों से 29,036 रुपये की साइबर फ्रॉड राशि का लेन-देन पाया गया। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सुपेला में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
महाराष्ट्र और गुजरात से ठगी, आरोपी रफीक खान गिरफ्तार
एक अन्य मामले में पुलिस को जानकारी मिली कि गुजरात और महाराष्ट्र के नागरिकों से धोखाधड़ी कर प्राप्त 50,000 रुपये की राशि पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में जमा की गई है। उक्त खाता धारक रफीक खान से पूछताछ में उसने भी स्वीकार किया कि उसने अपने नाम पर खाता खोल कर साइबर ठगों को किराए पर दिया था। इस पर उसे गिरफ्तार कर थाना मोहन नगर में मामला दर्ज किया गया।
लाखों की ठगी का नेटवर्क, कई स्तर पर खाते किराए पर
जांच के क्रम में पुलिस को दो और खातों के बारे में जानकारी मिली, जिनमें अन्य राज्यों के लोगों से साइबर फ्रॉड कर लगभग 3 लाख रुपये का लेन-देन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से किया गया था। इन खातों के धारक समीर वर्मा और विपिन शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अपने खाते एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद कलाम को किराए पर दिए थे, जिसने आगे इन खातों को किसी और के हवाले कर दिया था। इस मामले में भी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना भिलाई नगर में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
पुलिस की संयुक्त टीम का सराहनीय प्रयास
इस पूरे अभियान में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) तथा थाना सुपेला, मोहन नगर और भिलाई नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सतर्कता और गहनता से जांच कर साइबर ठगों के नेटवर्क की परतें खोलीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की धोखाधड़ी से न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि इसके पीछे संगठित साइबर गिरोह काम करते हैं, जिन्हें अब चिन्हित किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रशांत विश्वकर्मा
2. मोंटू कुमार
3. रफीक खान
4. समीर वर्मा
5. विपिन शुक्ला
6. मोहम्मद कलाम
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली

