खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मुलाकात हुई। अपने X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, दिल्ली में लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से आत्मीय मुलाकात हुई।
विकास रोडमैप के साथ मुख्यमंत्री पहुंचे नीति आयोग की बैठक में शामिल होने – नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चर्चा करते हुए राज्य के विकास रोडमैप, नक्सलवाद के अंत और नई औद्योगिक नीति को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने बातचीत में कहा कि वह इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ की भावी विकास योजनाओं और राज्य के दृष्टिकोण को नीति आयोग के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप, हमारा उद्देश्य “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।

