खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रधान आरक्षक की हत्या करने वाले सीएएफ जवान पुरुषोत्तम सिंह राजावत को न्यायालय ने आज गुरूवार काे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 700 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
इस मामले में भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के दौरान आरोपी आरक्षक पुरुषोत्तम सिंह राजावत ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर छुट्टी मांगी थी। प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत ने उन्हें इलाज कराने की सलाह दी और फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर पुरुषोत्तम ने सुबह नहाने के बाद बाहर आ रहे सुरेंद्र भगत पर सर्विस राइफल इनसास से फायरिंग कर दी। गोली लगने से भगत की मौके पर मौत हो गई थी। इस दौरान एक अन्य जवान आरक्षक बृजेश भारद्वाज भी घायल हो गए थे।
एसपी सलभ सिन्हा के समझाने पर भी आरोपी ने फायरिंग जारी रखी। थाना प्रभारी शरद दुबे ने सूझ-बूझ से आरोपी को काबू किया। एएसपी अविनाश ठाकुर की मदद से उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया था। आजीवन कारावास प्रकरण का विचारण प्रधान सत्र न्यायाधीश आनन्द कुमार ध्रुव के न्यायालय में हुआ, जहां पर अभियोजन ईश्वर लाल साहू ने साक्ष्य पेश करते हुए आरोपी पुरुषोत्तम सिंह राजावत को दोषी सिद्ध किया।
Trending
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त

