खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बार गांव के बड़े नहर के पास मृत अवस्था में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना के सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के चेऊडीह निवासी संजय टंडन पिता और रामलाल टंडन उम्र लगभग 35 वर्ष जो की पामगढ़ के पंकज पेट्रोलियम पर काम करता था।मृतक शादीशुदा है जिसके पांच छोटी-छोटी बेटी हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुराहाल है, गांव में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार के दोपहर 12 बजे लगभग ड्यूटी खत्म कर पंप से निकलना बताया गया जिसके बाद बारगांव के बड़े नहर के पास मृत अवस्था में उसकी लाश मिली है। मामले की सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को मर्चुरी भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले में पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Trending
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त

