खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छुट्टी की समस्या से जूझते पुलिस कर्मियों को एक और झटका लगा है। शनिवार को मिलने वाली छुट्टी को समय सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकरण का हवाला देते हुए अनिश्चितकालीन के लिए रद्द कर दिया गया है। डीजीपी के निर्देशों का हवाला देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी इस पत्र की पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खासी चर्चा है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि कार्यालयीन कार्यों की महत्ता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करना आवश्यक है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक ने शनिवार के दिन भी पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक शासकीय कार्यों के निवर्हन के लिए निर्देशित किया गया है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए तमाम एडीजी से अपनी शाखा में प्रत्येक शनिवार को उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों से संबंधित शाखा प्रभारियों के साथ सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को भी शनिवार के दिन कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित करने कहा गया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

