खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न विकासखंडों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंरदी क्लस्टर के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जगदलपुर के कुंरदी में आयोजित समाधान शिविर में 10 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया जिसमें ग्राम हल्बा कचोरा, आड़ावाल, नकटी सेमरा, मारकेल, शिवनागुड़ा, कुरंदी, बिलोरी धनियालूर, चिलकुटी ,पोडागुड़ा,सम्मिलित रहे। इस शिविर में 9284आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 9284 आवेदनों का निराकरण किया गया है। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए थे।
कुरंदी में आयोजित समाधान शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने स्थानीय हल्बी बोली में सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जनसमस्याओं पर त्वरित सुनवाई करने और उनके मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है । समाधान शिविर आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी पहल साबित हुआ है । उन्हाेने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है । जनता की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो । श्री देव ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदनों का निराकरण जिस तेजी के साथ किया गया यह सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्या और मांग के लिए तहसील और जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं हो।
कार्यक्रम में विभागों के अधिकारियों द्वारा सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण की जानकारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई । साथ ही विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब, सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृति आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण स्वीकृति आदेश और सामग्रियों का वितरण भी किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, विधाशरण तिवारी , ,जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप , जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यगण,एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,जनपद सीईओ अमित भाटिया व सरपंच गण तथा अधिकारी व कर्मचारी व क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

