खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-नारायणपुर जिले के सीमा पर अबूझमाड़ के बाेटेर इलाके में आज बुधवार 21 मई की सुबह सुरक्षाबलाें के जवानों और नक्सलियों के बीच हुए भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों में सुरक्षाबलाें के जवानों ने नक्सल मोर्चे पर इतिहास रचते हुए, शीर्ष पाेलित ब्यूराें के सदस्य ढेड़ करोड़ का ईनामी नक्सल संगठन के जनरल सेक्रेटरी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू सहित अब तक 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में कई अन्य नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी के मेम्बर्स के भी मारे जाने की खबर है। मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस नक्सल विराेधी अभियान में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ के जवान शामिल हैं।
नक्सलियों के खिलाफ मिली इस सबसे बड़ी सफलता पर छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि नारायणपुर, बीजापुर के संयुक्त क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। श्री शर्मा ने बताया कि 50 घंटों से सर्च ऑपरेशन चल रहा था। बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अब खत्म हो गई है, केवल मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में एक जवान घायल है लेकिन वह खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस बल का एक यहयोगी इस मुठभेड़ में बलीदान हुआ है। गृहमंत्री श्री शर्मा ने इस बड़ी सफलता पर सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई दी है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

