खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत गुरु गोविंद चौक में युवकों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल मंडावी निवासी सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।
बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला एक दिन पहले का है। रात में गुरु गोविंद चौक में युवकों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट शुरू हो गई थी। जिसके बाद एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से युवकों पर हमला कर दिया। हालांकि, इस वारदात में किसी को गहरी चोट नहीं आई। युवक ने जब चाकू निकाला और हमला किया तो बाकी लोग भाग निकले। जिसके बाद वह युवक भी अपनी बाइक से चला गया। वहीं वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो तत्काल एक्शन लिया गया। पुलिस ने चाकू से वार करने वाले युवक का पता लगाया। आरोपी युवक की पहचान राहुल मंडावी के रूप में की गई। वहीं पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। इसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाई जा रही है, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दखिल कर दिया गया है। उन्हाेने बताया कि जगदलपुर में पिछले 3 दिनों के अंदर चाकूबाजी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दलपत सागर के पास स्थित एक सैलून में 2 युवकाें पर 2 युवकों ने चाकू से हमला किया था। दोनों को गंभीर चोट आई थी, इसमें शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

