खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और क्रय-विक्रय दस्तावेजों के नियमों के पालन की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर रही है। सहायक औषधि नियंत्रक महेश कुमार नागवंशी के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक सुखचैन सिंह धुर्वे के नेतृत्व में कोण्डागांव शहर स्थित नेताम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टोर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, दवाओं की खरीदी-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। जांच में सभी दस्तावेज नियमानुसार संधारित पाए गए और सीसीटीवी कैमरा भी सक्रिय स्थिति में मिला।
निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर सोवेन्टस ट्रायो नामक सिरप को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया। इसके अलावा, अप्रैल माह में सूरज मेडिकोज से ओलिट एमपीएस ओरल सोल्युसन और राहुल मेडिकल स्टोर से निमोडैज टेबलेट के सैंपल भी जांच हेतु रायपुर प्रयोगशाला भेजे गए थे। औषधि निरीक्षक धुर्वे ने बताया कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और समय-समय पर दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल राज्य प्रयोगशाला भेजे जाते हैं। विभाग द्वारा सभी मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया गया है, कि वे दवाओं से संबंधित सभी दस्तावेजों को नियम के अनुसार संधारित करें और केवल मानक व प्रमाणित दवाओं की ही बिक्री करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि शेड्यूल 11 रजिस्टर का नियमानुसार सधारण एवं नाकौर्दिक दवाई, एमटीपी किट जैसे दवाईयों को पंजीकृत डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना विक्रय न किये जाने के निर्देश दिये गये है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

