खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आठ साल से अधूरे पड़े स्काई वॉक के निर्माण को पूर्ण करने के लिए साय सरकार के कदम उठाते ही कांग्रेस नेताओं के बयान आने लगे हैं। इस पर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को कुछ समझ नहीं आता। कुछ भी बोल रहे हैं। कांग्रेस को पहले टेक्निकल रिपोर्ट पढ़नी चाहिए।
पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने स्काई वॉक को लेकर उठ रहे सवालों का प्रेस वार्ता में जबाव दिया। उन्होंने कहा कि साय सरकार ने विकास के लक्ष्य को लेकर कार्ययोजना बनाई है। 2016 में बजट में प्रावधान के साथ शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक से जेल चौक तक स्काई वॉक बनाने का फैसला किया था। 2016-17 में एजेंसी से सर्वे कराकर स्काई वॉक को लेकर लोगों की इच्छा जानी गई। तत्कालीन महापौर, सभापति, ग्रामीण विधायक से उनकी राय जानी गई। इसके बाद 17 दिसंबर 2017 को कार्य की शुरुआत हुई।
इस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री के साथ सभी लोग उपस्थित रहे। तब केवल रेणुका जोगी ने एक सवाल उठाया था, उनके अलावा किसी ने नहीं सवाल नहीं उठाया। सभी सर्वे आज भी पीडब्ल्यूडी विभाग के पास उपलब्ध हैं। काम चलते-चलते कुछ लोगों से सुझाव मिलते गए। 2018 में काम को कंप्लीट करना था, लेकिन नहीं हो पाया। सरकार बदली, तब कांग्रेस ने कहा कि स्काई वॉक नहीं बनना चाहिए। कई स्तरों पर जांच बैठा दी, सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। इसके अलावा कलेक्टर के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई।
कलेक्टर ने रिपोर्ट में कहा कि स्काई वॉक बनना चाहिए। दूसरी रिपोर्ट में पैसे खर्च होने कारण इस काम को पूर्ण करने की बात कही गई। लेकिन उस समय के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेताओं ने इन रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस पार्टी में नैतिकता थी, तो उन्हें जांच करना चाहिए था। मैने कहा था कि हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच करा लेते।
मूणत ने कहा कि EOW में मैने केस देखा और FIR हो जाए, ये पहली बाद देखा था? FIR होने के बाद जांच की गई, जिसके बाद EOW ने क्लीनचिट देते हुए कहा इसमें किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हुआ? कांग्रेस पार्टी को समझ नहीं आता। 104 करोड़ हो गया कहते हैं, कहां से हो गया भाई? किसी ने कहा कि इसमें फ्लाई ओवर बन जाना चाहिए। पहले टेक्निकल रिपोर्ट को पढ़ना चाहिए था। सुझाव अच्छे हैं। कई लोग राजनीतिक दृष्टि से विरोध करते हैं।
राजेश मूणत ने कहा कि तात्कालिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन-तीन जांच कमेटी बैठा दी। रायपुर के तात्कालिक कलेक्टर एस। भारतीदासन ने जांच के बाद कहा भी कि स्काई वॉक पूरा करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था। 2024 तक एजेंसी का टेंडर कैंसिल नहीं किया गया।
पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के सामने उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्काई वॉक पर डिटेल्ड रिपोर्ट दिया है। बचे हुए 37 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। कांग्रेस नेताओं को कुछ समझ नहीं आता, कुछ भी बोल रहे हैं। कांग्रेस को पहले टेक्निकल रिपोर्ट पढ़नी चाहिए। कई लोगों ने उपयोग के सुझाव दिए हैं, लेकिन कई लोगों ने स्काई वॉक का पॉलिटिकल उपयोग किया है। भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस को जनता ने हराया है। बीजेपी की काम की पद्धति पर जनता को विश्वास है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

