खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब गांववालों की इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को सूचना मिली की ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने घर को घेर लिया है। सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को वहां भेजा।
टीम ने जाकर देखा तो गांववालों ने उस मकान को घेरकर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों वहां से हटाया और मकान के अंदर घुसी। पुलिस को देखकर ग्रामीण और आक्रोषित हो गए। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद लोग वहां से हटे और पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। लोगों के शांत होने के बाद पुलिस ने मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा कल्याण कॉलेज अहेरी स्थित किराए के घर में अवैध गतिविधि की जा रही थी।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

