खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के नवापारा में एक युवक की लाश तालाब किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती मिली है, बताया गया है कि तालाब आए लोगों ने जब सुबह शव को देखा तब उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सुचना पुलिस को दी। नवापारा के शीतलपारा की घटना।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की पहचान ग्राम तर्री के राजू भट्ट के रूप में की गई है, इस घटना के बाद मोहल्ले के लोग सकते में है, कुछ माह पूर्व ही एक और युवक ने तालाब के पास फांसी लगाई थी। घटना की सुचना मिलते ही नावापारा पुलिस मौके पर पहुंची है। ये हत्या है या आत्महत्या पीएम रिपोर्ट में खुलासा होगा। फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुट गई है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

