खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शराब के नशे में धुत कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूमों के घर पर मातम पसर गया। वहीं दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में जारी है।
घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, आज बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान सफेद अर्टिगा को शराब के नशे में धुत कार चालक दौड़ाते हुए आया और बच्चों पर चढ़ा दिया। हादसे में ढाई और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं अन्य दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

