खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में नाबालिक के साथ बलात्कार करने वाले अपराधी को पाक्सो न्यायालय ने 20 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाया है। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी विशेष न्यायालय लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के पीठासीन अधिकारी श्रीमती संगीता नवीन तिवारी के न्यायालय में अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (3) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत एक समान दंड होने के कारण अभियुक्त को पाक्सो अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत दोषी ठहराते हुए, 20 वर्ष का सश्रम कारावास और 5 हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। वहीं अर्थ दंड का भुगतान नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा होगी। इसके साथ ही पीड़िता को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 357 क के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा घोषित मुआवजा एवं पुनर्वास नीति के तहत राशि प्रदान करने का निर्णय सुनाया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक पाक्सो श्रीमती वरुणा मिश्रा ने पैरवी की।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बुरगुम में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि गांव में मेला देखने गई थी, शाम 7 बजे अपनी सहेली के साथ जंगल की ओर बाथरूम गई, तभी आरोपी पांडू बेको तथा संतोष बेको दोनों पीछे से आ गए। पांडु बेको प्रार्थिया के मुंह में गमछा बांधकर जंगल की ओर ले गया और दूसरा संतोष बेको ने अपने पास रखे हुए गमछा से प्रार्थीया की सहेली के मुंह में गमछा बांधकर जंगल की ओर ले जाकर दोनों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया। प्रार्थीया पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विवेचना के दौरान प्रार्थिया की उम्र 16 वर्ष से कम होने के कारण अभियुक्त पांडु के विरुद्ध पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

