खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भिंड में पत्रकारों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई बर्बरता केवल मारपीट की घटना नहीं है, यह लोकतंत्र की बुनियादी आत्मा-अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता-पर सीधा और शर्मनाक प्रहार है।
पत्रकारों को संवाद के लिए आमंत्रित किया गया, और वहीं उन्हें अपमानित किया गया, गालियाँ दी गईं और लात-घूंसे मारे गए। यह न सिर्फ प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सवाल उठाता है कि अगर सच बोलने वाला पत्रकार सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?
यह हमला केवल अमरकांत सिंह, शशिकांत गोयल और प्रीतम सिंह जैसे पत्रकारों पर नहीं, बल्कि हर उस कलम और आवाज़ पर है जो सत्ता से सवाल करती है।
अब तक न तो दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया और न ही निष्पक्ष जांच शुरू हुई — यह न्यायिक व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न है।
मैं प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री से मांग करता हूँ कि भिंड SP को तुरंत हटाया जाए, एक स्वतंत्र SIT गठित की जाए और पीड़ित पत्रकारों को शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
यदि आज यह घटना अनदेखी रह जाती है, तो कल हर पत्रकार के लिए सच बोलना और लिखना एक अपराध बन जाएगा। अगर पत्रकार डर गया, तो जनता अंधेरे में जीने को मजबूर होगी। हम यह हरगिज़ नहीं होने देंगे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

