खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। पत्थलगांव-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां नशा और रफ्तार युवक सुलेश मांझी की मौत का कारण बन गया। पल्सर सवार युवक तेज रफ्तार में बेरीकेट्स को टक्कर मारते हुए खड़ी पिकअप से टकरा गया। दर्दनाक हादसे में सुलेश के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात युवक सुलेश तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। वह नशे की हालत में था। तेज रफ्तार और नशे के कारण युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। बाइक अनियंत्रित होकर पहले बेरिकेट्स से टकराई, फिर सामने खड़ी पिकअप से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Trending
- त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, शक्कर-गुड़ से लेकर व्रत की सामग्री तक बढ़े दाम
- छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से सभी बिजली कनेक्शनों की eKYC, आधार से होगा सत्यापन; नाम में अंतर तो पहले कराना होगा सुधार
- रक्षाबंधन पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; सूतक भी नहीं होगा
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

