गर्मी की शिद्दत जल स्तर में गिरावट, पीने के पानी के लिए मोहताज ग्रामीण
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। पाटन के ग्राम किकिरमेटा के ग्रामीण पीने के पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है वही दूसरी ओर देखने को मिल रहा प्राथमिक शाला में लगे टंकी का पानी गलियों एवं सड़कों की प्यास बुझने में लगे है। कुछ ग्रामीणों का कहना है गांव में पीने की पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है और स्कूल में लगे टंकी का पानी बेधड़क गलियों में बेफिजूल बहाई जा रही।
अगर जिम्मेदार चलेंगे तो प्राथमिक शाला की पानी को ग्रामीणों के उपयोग में ला सकते है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सकती है। अगर नहीं तो स्कूल की टंकी का पानी का दुरुपयोग को सदुपयोग में बदल कर ग्रामीणों को थोड़ी राहत दी जा सकती है।

